झामुमो ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

 


रामगढ़, 15 मई (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से शुक्रवार को केंद्र सरकार के मानव संसाधन विभाग के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला सुभाष चौक पर फूंका गया। झामुमो कार्यकर्ता शहर के थाना चौक से पैदल मार्च करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

मौके पर झामुमो नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में यूजीसी नीट परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा यह स्पष्ट दर्शाता है कि केंद्र सरकार इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। देश के छात्र-छात्राओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। देश में बढ़ती महंगाई से जनता त्राहिमाम कर रही है।

माैके पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, बरतू करमाली, विजय राम, साजिद आलम, एतो बास्के, पिंकी बेसरा, रेशमा खातून, मंजू देवी, शांति देवी, बबलू यादव, खुदीराम महतो सहित कई लोग शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश