प्रमंडलीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर कृष्णा ने जयराम से की मुलाकात
रांची, 03 जुलाई (हि.स.)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शुक्रवार को कृष्णा चिक बड़ाइक ने शुक्रवार को तोपचांची स्थित आवासीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के विस्तार, भावी रणनीति और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने कहा कि पार्टी संपूर्ण सामाजिक समरसता के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। सभी जाति, वर्ग और समुदाय के सहयोग से झारखंड के अधिकार, सम्मान और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया।
वहीं कृष्णा चिक बड़ाइक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में संगठन को मजबूत करने, नए पदाधिकारियों को जोड़ने और जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने संगठन को पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
मौके पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में लक्की रामू राज, बजरंग महतो, प्रदीप कुमार महतो, खुदीराम महतो, मदन कुशवाहा, केसी मेहता सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar