झारखंड जन उत्सव के तहत 26 से होगा नुक्कड़ नाटकों का मंचन

 

रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। रांची के डोरंडा स्थित जवाहर विद्या मंदिर स्कूल में बंगला स्कूल, धुर्वा में और शाम को हटिया मजदूर यूनियन, सीटू कार्यालय के पास मैदान में शनिवार को नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।

यह जानकारी आदिवासी अधिकार मंच के राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर को दलादिली गांव में कार्यक्रम के बाद शाम में सफदर हाशमी सभागार, विश्वकर्मा मंदिर गली, मेन रोड, रांची में नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें पटना से आई सांस्कृतिक टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि सीटू,किसान सभा, एडवा, एसएफआई, डीवाईएफआई,आदिवासी अधिकार मंच सहित अन्य संगठनों ने मिलकर सांप्रदायिक सदभाव के लिए, प्रगतिशील एवं साझी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए संयुक्त मंच झारखंड जन उत्सव 2026 के अभियान चला रहे हैं। इसके तहत नुक्कड़ नाटक,गीत, कविता पाठ सहित विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak