झारखंड इमेजिंग एक्सपो शुरू, फ़ोटोग्राफरों में स्किल बढाएंगे विशेषज्ञ
रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के इमेजिंग एक्सपो कमेटी की ओर से तीन दिवसीय छठा झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन हरिवंश टाना भगत खेलगांव रांची में शुक्रवार को आयोजित किया गया।
एक्सपो में झारखंड के 17 जिलों के फोटोग्राफर शामिल हुए।
झारखंड इमेजिंग एक्स्पो का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के सीईओ नवीन कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को जेपीएसी अध्यक्ष बापी घोषाल ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के चितरंजन पात्रा, पश्चिम बंगाल फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिशन के प्रेसिडेंट मानस चक्रबर्ती, बिहार फोटोग्राफी एसोसिशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश, पश्चिम बंगाल के लेजेंडरी फ़ोटोग्राफ़र राजू सुलतानिया सहित कई गणमान्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
पहुंची कई दिग्गज कंपनियां
कार्यक्रम में बताया गया कि कि वेडिंग फ़ोटोग्राफ़र को भी भारत सरकार के पदम्श्री सम्मान के पैनल में शामिल किया गया है।
एक्सपो में इस बार देश विदेश के कई नामी-गिरामी कम्पनियां सोनी, फ़्यूजी फ़िल्म, पैनासोनिक, कैनन, कोडक, डिजीटेक, गोडॉक्स सहित अन्यं एल्बम निर्माता कंपनी, वाल एलईडी कंपनी और कैमरा एसेसिरिज कंपनियां तथा कैमरा सर्विस के लिए ओम टेक जैसे सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठान की उपस्थिति रही।
मेले में आये हुए फ़ोटोग्राफ़राें के मनोरंजन और स्किल डेवलपमेंट के लिए फैशन शो और फोटोग्राफी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें झारखंड प्रदेश के कई मॉडल्स और फैशन निर्माता जैसे ड्रीम ड्रेसेज कलेक्शन, आशु त्यागी, श्रेया, अंजील अन्सारी, मेकअप आर्टिस्ट आकाश सिंह, कोरियोग्राफर वशीम आलम और बसन्त ने किया। इस शो का नेतृत्व शुभोजित घोषाल ने किया।
फोटोग्राफी तकनीक बताने के लिए फ़्यूजी फ़िल्म के ईएक्स मेंटर अनूप गुआ ने प्रशिक्षण दिया।
इस मेले में एक छत के नीचे फोटोग्राफी व्यवसाय के अनेकानेक उपकरणों को देखा जा सकता है। कार्यक्रम में 11 और 12 अप्रैल को भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजकों ने एक्सैपो में फ़ोटोग्राफरों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
इस अवसर पर जेपीएसी के उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश रंजन, एक्सपो कमेटी के अध्यक्ष बिरजू कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और शिवराम गुप्ता, जेपीएसी के पूर्व अध्यक्ष सीके पंडित, पूर्व महासचिव अभिमन्यु सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak