मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

 


रांची, 9 अप्रैल। झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस बयान के अनुसार, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडा मदों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई गई है।

सरकार की इस अहम बैठक में राज्य से जुड़े नीतिगत फैसलों और विकास कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak