नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम पंजाब रवाना
रांची, 04 सितंबर (हि.स.)। नेशनल यूथ एथलेटिक्स 21 वीं चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को झारखंड की 14 सदस्यीय टीम पंजाब के लिए रवाना हुई।
प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक से तीन सितंबर तक लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में किया जाएगा।
इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडेय ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु सिंह टीम की कप्तानी करेंगे। बालक वर्ग में आकाश कुमार (लातेहार) मिडले रिले, संतोष कुमार (जामताड़ा) 1000 मीटर, राजन राज मरांडी (बोकारो) ऊंची कूद, आकाश उरांव (लोहरदगा) 100 व 200 मीटर और मिडले रिले, बिनीत उरांव (गुमला) लंबी कूद, जयदीप उरांव (लातेहार) हैप्टाथलन, कमलेश उरांव (गुमला) लंबी कूद, सुभाष उरांव (गुमला) 1000 मीटर, रिशु राज (रांची) 100 व 200 मीटर तथा मिडले रिले और विनीत श्रीवास्तव (गिरिडीह) 400 मीटर व मिडले रिले में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में शिल्पा कुमारी (गुमला) जेवलिन थ्रो और ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) 100 एवं 200 मीटर में हिस्सा लेंगी। टीम मैनेजर राघवेंद्र कुमार हैं। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल विभाग के अधिकारियों, एएफआई एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संघ सचिव एसके पांडेय ने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar