दिवंगत रुपी सोरेन की स्मृति में रविवार को पौधरोपण करेगी महानगर कांग्रेस

 




-मोरहाबादी के चिल्ड्रन पार्क में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रांची, 09 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रुपी सोरेन की स्मृति में महानगर कांग्रेस की ओर से रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रन पार्क में सुबह 11:30 बजे होगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय रुपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पौधरोपण के माध्यम से रुपी सोरेन की स्मृति को सम्मान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष अरुण चावला ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को निर्धारित समय पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहेगी।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak