जनता दरबार में सुनी गईं आमलाेगाें की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान
देवघर, 28 जुलाई (हि.स.)। जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर मंगलवार काे जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली बिल माफी, मईंया सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल और कृषि से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित कई शिकायतें औरआवेदन भी प्राप्त हुए। माैके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जनता दरबार के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy