जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 95.278 प्रतिशत छात्र सफल

 




रांची, 23 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। रिजल्ट को जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने जारी किया। जैक के अनुसार, रिजल्ट डिजिलॉकर पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

जैक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,02,178 छात्र सफल रहे। इस प्रकार छात्रों का कुल पास प्रतिशत 95.278 दर्ज किया गया है।

2,26,957 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास

जैक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस बार 2,26,957 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं, जबकि 1,60,673 छात्र द्वितीय श्रेणी, जबकि 14,548 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।

वहीं श्रेणीवार परिणाम पर नजर डालें तो प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र और तृतीय श्रेणी में 14,548 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जैक ने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना परिणाम जैक के ऑफिशियल वेबसाइट जैक डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन डिजिलॉकर के आधिकारिक लिंक रिजल्टस डॉट डिजिलॉक्रल डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे देखें जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

- जैक की आधिकारिक वेबसाइट जैक रिजल्टस डॉट कॉम पर जाएं

- होमपेज पर जैक 10 रिजल्टट लिंक पर क्लिक करें

- रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें

- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा

- मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

साथ ही प्रिंटआउट भी निकाल लें

डिजिलॉटर पर ऐसे देखें रिजल्ट

- डिजिलॉटर ऐप या वेबसाइट खोलें

- मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें

- नये यूजर है तो साइनअप करें

- इश्यू.ड डॉक्यूरमेंटस या एजुकेशन सेक्शन में जाएं

- झारखड एकेडमिक काउंसिल को सेलेक्ट करें

- क्लास 10 मार्क्सशीट 2026 पर क्लिक करें

- रोल नंबर/रोल कोड और पासिंग ईयर डालें और सबमिट करें

- स्क्रीन पर मार्कशीट दिख जाएगी

- इसे डाउनलोड करें या डिजिलॉटर में सेव करें

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak