स्वच्छता को सिर्फ आदत नहीं जिम्मेवारी के रूप में अपनाना जरूरी : नगर आयुक्त

 


रांची, 17 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत रांची नगर निगम की ओर से गुरूवार को बकरी बाजार स्टोर परिसर में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को सिर्फ एक अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना जरूरी है।

17 सितंबर से दो अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान की थीम स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत, विकसित भारत रखी गई है। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

नगर निगम ने शहरवासियों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।

मौके पर निगम के पदाधिकारी, स्वच्छता शाखा के कर्मी और नागरिक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar