दीपिका पांडेय की पुत्री के निधन पर इरफान अंसारी ने जताया शाेक

 


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह सहित सड़क हादसे में चार लोगों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी सहित चार लोगों के निधन की बेहद सूचना मिली है।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस असहनीय दुःख की घड़ी में उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar