एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय एआई सम्मेलन शुरु
रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)।
सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में गुरूवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईकॉन-सीएम 2026 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिवॉल्यूशन एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ बिजनेस, मैनेजमेंट एंड फाइनेंस इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने ऑटोमेशन के बारे में कहा कि इससे पारंपरिक नौकरियों पर असर पड़ता है। लेकिन नए कौशल और अवसरों के द्वार भी खुलते हैं। उन्होंने नीति, शिक्षा और नवाचार के समन्वय को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।
सम्मेलन में देश-विदेश से करीब 400 प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान एआई इफाई योरसेल्फ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रो संदीप कुमार ने दिया।
वहीं कार्यक्रम में कुलपति प्रो सी जगनाथन ने अकादमिक उत्कृष्टता और एआई के सकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया, जबकि महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने बौद्धिक आदान-प्रदान की आवश्यकता बताई। एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई संदेश प्रेषित किया है।
सम्मेलन में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद, सीसीएल के निदेशक (एआर) एचएन मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar