किला मंदिर की सुरक्षा के लिए इनरव्हील क्लब ने लगवाया सीसीटीवी
रामगढ़, 10 जून (हि.स.)। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में शहर के शिवाजी रोड स्थित किला मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने बताया कि किला मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर में निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्लब की यह पहल की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगने से मंदिर परिसर में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर रेनू मेवाड़, जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, अनुराधा श्रॉफ, दीपा वडेरा, श्वेता जैन, ममता वसंत, अविनाश कौर उपस्थित थीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश