बजट आकार बढ़ना झारखंड के विकास के लिए जरूरी : डॉ हरिश्वर

 


रांची, 24 फ़रवरी (हि.स.)। अर्थशास्त्री डॉ हरिश्वर दयाल ने झारखंड विधान सभा में बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट राशि में की गई वृद्धि को सही ठहराते हुए इसे विकासोन्मुख बताया है।

डॉ हरिश्वर दयाल ने मंगलवार को बताया कि राज्या के 9 प्रतिशत वृद्धि अच्छी मानी जाएगी, क्योंकि जो हमारा आर्थिक विकास दर है उससे ज्यादा हम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फिजीकल ऑटोनोमी की तरफ बढ रहे हैं वह अच्छी पहल है। इसके बाद अगर बजट की संरचना को देखेंगे तो उसमें विकासीय मदों पर ज्यादा खर्च है रही है। बजट में योजनाओं पर ज्यादा खर्च किया गया है, जबकि स्थापना मद में कम खर्च हो रहा है जो सही पहल है।

उन्होंने कहा कि इससे विकास ज्यादा प्रभावित होगा।

डॉ दयाल ने बताया कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष प्रावधान स्वागतयोग्य कदम है। उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ितों के लिए हर मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में किए गए प्रावधान को लेकर प्री-बजट कंसल्टेशन में चर्चा भी की गई थी। इस बात का भी जिक्र हुआ था कि हमारा और हमारे पड़ोसी राज्य के बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में इस सुविधा को यहां पर अगर मुहैया कराया जाय तो न केवल इस राज्य के बल्कि आसपास के राज्यों को भी फायदा होगा और राज्य एक मेडिकल हब के रुप में विकसित होगा।

वित्त मंत्री की ओर से राज्य को अपने आंतरिक श्रोतों से आय बढ़ाने पर जोर देने की सराहना करते हुए हरिश्वर दयाल ने कहा कि इसका रिजल्ट आना शुरू हो गया है। मिनिरल्स पर सेस बढ़ाने से आय में वृद्धि होना शुरू हो गया है। इसी तरह उत्पाद से राजस्व में वृद्धि हुई है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak