इंडी गठबंधन में नहीं कोई विवाद, मामले को बैठ कर सुलझाएंगे : जयप्रकाश

 


रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए रांची के हरमू रोड स्थित प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव केरल में चुनावी दौरे पर हैं और उनके शनिवार को रांची पहुंचने की उम्मीद है।

पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

तेजस्वी

जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि रविवार को रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में तेजस्वी यादव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड में राजद के संगठन विस्तार को लेकर विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, राजद के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

जयप्रकाश यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के समय न सिर्फ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हुआ, बल्कि संविधान विरुद्ध हथकंडे चुनाव से पहले अपनाए गए। इसी वजह से वहां हमारी हार हुई। जयप्रकाश यादव ने कहा कि यदि बिहार में निष्पक्ष चुनाव होता तो वहां के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनते।

उन्होंने झारखंड में महागठबंधन दलों के बीच जारी खटपट से इंकार करते हुए कहा कि आपस में कहीं कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी अंदरूनी बातें हैं उसे आपस में मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

झारखंड में जनाधार को और बढ़ाएंगे

जयप्रकाश यादव ने बताया कि झारखंड में हमारा मजबूत जनाधार है और इसे और बढ़ाने की जरूरत है।

मौके पर राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, महासचिव कमलेश यादव, डॉ मनोज कुमार, कैलाश यादव सहित कई नेता मौजूद थे।

वहीं इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही तेजस्वी के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक सुरेश पासवान के आवास पर हुई। बैठक के दौरान तेजस्वीय को सफल बनाने के लिए आपसी समन्व य के साथ भाग लेने की बात कही गई। इस दौरान सुरेश पासवान और पार्टी की प्रदेश प्रवक्ताप अनीता यादव सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak