आईएमए रामगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

 




-नेमरा स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना

रामगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की रामगढ़ शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

आईएमए रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार आर्या, सचिव डॉ. दिनेश कुमार और कोषाध्यक्ष डॉ. गौतम कुमार ने रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रतिनिधिमंडल ने दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति एकजुटता जताते हुए परिजनों को धैर्य और साहस बनाए रखने की कामना की।

इस अवसर पर आईएमए रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार आर्या ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन के सभी सदस्य शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।---------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश