सामाजिक कार्य करने से मन को सुकून मिलती है : संजीव कुमार
रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा की ओर से मंगलवार को रांची में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार आईएफएस को शॉल, स्मृति चिह्न और एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने मंच के सामाजिक कार्यों की सहाराना करते हुए कहा कि समाजहित में मंच बेहतर कार्य कर रहा है। जिसमें हम सबों को भागिदारी बननी चाहिए। किसी भी सामाजिक कार्य के तहत जरूरतमंद की सहायता करने से मन को सुकून मिलती है। इस तरह के कार्यों को आगे बढाने की जरूरत है। समिति के संरक्षक रोहित शारदा ने सभी सदस्यों का परिचय कराया। अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने शाखा की ओर से किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया। माैके पर मंच की ओर से शववाहिनी, अमृतधारा कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान वृक्षारोपण, पर्यावरण की सुरक्षा इत्यादि जन उपयोगी कार्यों की जानकारी रखी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सचिव राघव शारदा ने दिया।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ,बालवीर जैन अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष सौरव विजय सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar