झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

 




रांची, 11 अगस्त( हि .स.)। झारखंड

विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते ही कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने विपक्ष पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के उग्र आंदोलन की जिम्मेवार भाजपा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भाजपा के उकसावे पर ही छात्र विधानसभा तक पहुंच गए। इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी बेल में आकर विपक्ष का विरोध शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब छात्र शांत हो गए हैं। इसलिए आप सभी सदस्य विधानसभा का सत्र चलने दें। विधानसभा अध्यक्ष के समझाने के बावजूद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपनी सीट पर नहीं बैठे और हंगामा करते रहे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak