एचईसी के मजदूरों की आम बैठक तीन नवंबर को

 


रांची, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) की ओर से एचईसी मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर तीन नवंबर 2026 को आम मजदूर सभा का आयोजन किाय गया। यह जानकारी शुक्रवार को हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष भवन सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बैठक में सभी यूनियनों और मजदूरों को शामिल होने का आह्वान किया है। इसके साथ ही बैठक में स्थायी और सप्लाई मजदूरों के लंबित वेतन, दीपावली से पहले बोनस भुगतान, स्थायी कर्मचारियों का वर्ष 2023 से लंबित प्रमोशन, सप्लाई मजदूरों के ग्रेडेशन और बकाया डीए का मुद्दा उठाया जाएगा।

इसके अलावा केंद्रीय घोषित वेतन और हड़ताल अवधि के लंबित भुगतान पर भी चर्चा होगी।

भवन सिंह ने एचईसी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एचईसी में मजदूर कर्मी लगातार उत्पादन बढ़ा रहे हैं, लेकिन उनके वेतन और बोनस का भुगतान लंबित रखा जा रहा है जो किसी भी हाल में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी यूनियनों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाएंगे तो प्रबंधन को वेतन भुगतान करना ही होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar