एचईसी कर्मियों के ग्रेच्युटी और लीव सैलरी का भुगतान नहीं होने से परेशानी : लालदेव

 


रांची, 19 सितंबर (हि.स.)। एचईसी कर्मचारियों के बैंक लोन और वेतन भुगतान को लेकर श्रमिक पक्ष ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की है। हटिया कामगार युनियन के उपाध्यलक्ष लालदेव सिंह ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बैंक से लोन लेने वाले कर्मियों के खिलाफ प्रमाणपत्र मामला दर्ज कर मूलधन के साथ ब्याज और पेनाल्टी की वसूली की जाती है।

उन्होंने कहा कि एचईसी में वेतन डेढ़ से दो माह के अंतराल पर मिल रहा है, जबकि ग्रेच्युटी और लीव सैलरी के भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। श्रम मंत्रालय के अनुसार 21 नवंबर 2025 के बाद देय ग्रेच्युटी पर श्रम संहिता के प्रावधान लागू हैं।

वहीं, लालदेव सिंह ने चार श्रम संहिताओं के प्रावधानों को लेकर भी एचईसी की स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान, ग्रेच्युटी और इस्तीफे के बाद बकाया भुगतान से जुड़े प्रावधानों के बावजूद एचईसी में कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar