चुट्टूपालू घाटी में कभी भी गिर सकता हैं भारी चट्टान, हो सकता है हादसा
रामगढ़, 21 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित चुट्टूपालू घाटी में सड़क हादसे तो होते रहते हैं। लेकिन इस घाटी के पहाड़ों पर अब चट्टानें भी खिसकने लगी है। सैकड़ों टन वजनी चट्टान इस तरह लटका हुआ है जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही घाटी में कभी भी भू-स्खलन की घटना भी हो सकती है।
रामगढ़ जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी घाटी को दुर्घटना रहित बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इन सड़क हादसों में यह भारी चट्टानें बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। ऊंचे पहाड़ों पर मौजूद 100 टन से अधिक वजनी चट्टान का बेस खिसक रहा है। मौसम की मार झेलते हुए चट्टानें बुरी तरह टूट कर नीचे की तरफ झुक चुकी हैं। यदि जल्द ही उन चट्टानों को नहीं हटाया गया तो घाटी में बड़ा हादसा हो सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश