रोटरी क्लब और बहावलपुरी पंजाबी समाज के शिविर में 500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

 


रांची, 14 जून (हि.स.)। रोटरी क्लब और बहावलपुरी पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रातू रोड स्थित गुरू नानक भवन में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, बहावलपुरी पंजाबी समाज के मुख्य संरक्षक डॉ सतीश मिढ्ढा एवं अध्यक्ष लक्ष्मण दास मिढ्ढा ने संयुक्त रूस से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में 500 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। रांची के प्रतिष्ठित और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ अनिल पांडे, डॉ अनिर्बन सान्याल, डॉ पुष्पा पांडे, डॉ सतीश मिड्ढा, डॉ अमर गुप्ता आदि ने विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

इसमें स्त्री रोग, मेडिसिन एवं कार्डियोलॉजी, डायबिटीज, शल्य चिकित्सा, दंत रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), नेत्र रोग, शिशु रोग, विकलांग एवं हड्डी रोग, प्लास्टिक सर्जरी, पैथोलॉजी और कैंसर रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवा दी।

शिविर के दौरान आम नागरिकों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर जांच, ब्लड ग्रुप जांच, निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इसके अलावा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र भी दिया गया।

इस अवसर पर अमित अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रांची का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श शिविर के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। आगे भी रोटरी क्लब नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर लगाता रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव भावना तनेजा, राजीव मोदी, मुकेश तनेजा, मनोहरलाल, जयदीप सिंह, मनीष सिंह, सुरेश साबू, प्रवीण राजगढ़िया, मनोज तिवारी, करुणा राजगढ़िया, गिरीश अग्रवाल, जसदीप सिंह, बहावलवुरी समाज के मुख्य संरक्षक डॉ सतीश कुमार मिढ्ढा, अध्यक्ष लक्ष्मण दास मिढ्ढा, सचिव मुकेश कुमार बजाज सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak