माता वैष्णो देवी मंदिर में हुआ हवन और कंजक पूजन

 




रामगढ़, 18 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र अनुष्ठान की जा रही है।

रविवार को मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा ने मुख्य यजमान मोहित धमीजा और उनकी पत्नी चांदनी धमीजा को पूजा कराई।

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान ने हवन में आहूति दी। इसके बाद कंजक पूजन किया गया। इसमें नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया गया। इसके बाद सभी लोगों ने नौ कन्याओं से आशीर्वाद लिया। सोमवार को प्रातः आठ बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

नवरात्र अनुष्ठान से मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मंदिर में महाअष्टमी पर भक्तों की भीड़ लगी रही। पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव, महासचिव महेश मारवाह सहित अनेक सदस्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश