हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों का चुनाव नवंबर में

 


रांची, 09 अक्टूबर (हि.स.)। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों का चुनाव नवंबर के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा। चुनाव के बाद यूनियन के महामंत्री इसकी जानकारी इंटक की प्रदेश और राष्ट्रीय इकाई को देंगे। महाधिवेशन से पहले यूनियन को इंटक का संबद्धता शुल्क भी जमा करना होगा। यह जानकारी हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने शुक्रवार को धुर्वा में यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में दी।

बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र कान्त महतो ने की। बैठक में महाधिवेशन की तैयारियों, प्रतिनिधियों के चुनाव और संगठनात्मक प्रक्रिया की चर्चा की गई। मौके पर लीलाधर सिंह ने कहा कि इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का राष्ट्रीय महाधिवेशन दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा।

इसमें देशभर से लगभग 10 हजार निर्वाचित प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इंटक का राष्ट्रीय महाधिवेशन प्रत्येक चार वर्ष पर आयोजित किया जाता है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, प्रत्येक 500 साधारण सदस्यों पर एक प्रतिनिधि तथा प्रत्येक 5,000 साधारण सदस्यों पर एक जनरल काउंसिल सदस्य का चुनाव किया जाता है। इस अवसर पर कई अन्यर सदस्यों ने भी विचार रखा।

बैठक में मुख्यम रूप से गिरीश कुमार चौहान, भोला साव, धनंजय श्रीवास्तव, राममोहन बैठा, शेख मैजुल, चंद्रशेखर दास, सुधीर कुमार मिश्र सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar