यूनियन की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने राजकुमार

 


रांची, 12 अप्रैल (हि.स.)। हटिया कामगार यूनियन (एटक) का सम्मेलन रविवार को यूनियन सभागार में केपी साहु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नई कमेटी में सर्वसम्मति से राजकुमार शाही को अध्यक्ष, अर्जुन रविदास को कार्यकारी अध्यक्ष और लालदेव सिंह, जीसी सुधांशु, पारसनाथ प्रसाद, राजेश प्रसाद और जाकिर हुसैन को उपाध्यक्ष चुना गया।

एमपी रामचंद्रन महासचिव, प्रवीण कुमार उप महासचिव और कमलेश भारती, उमेश राम, कुदुश अंसारी, अनिल कुमार और श्यामनंदन प्रसाद को सचिव बनाया गया। भानु चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि 20 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

सम्मेलन में एचईसी की खाली जमीन और क्वार्टर को लीज पर देकर प्राप्त राशि से संस्थान के आधुनिकीकरण और कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया भुगतान का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी में सभी प्लांट और शॉप से श्रमिकों को शामिल किया गया है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सके। सम्मेलन में संगठन को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar