गुरप्रीत कौर बनीं श्री कृष्ण विद्या मंदिर की प्राचार्या
रामगढ़, 15 जून (हि.स.)। रामगढ़ के श्री कृष्ण विद्या मंदिर की प्रबंध समिति ने गुरप्रीत कौर को विद्यालय की प्राचार्या के रूप में नियुक्त किया है।
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू, संयुक्त सचिव अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य सह उपप्राचार्य विजय तिवारी, शिक्षक प्रतिनिधि रंजू सिंह और विक्रम सिंह उपस्थित थे।
विद्यालय अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने नवनियुक्त प्राचार्या गुरप्रीत कौर को बधाई दी और सभी उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
वहीं समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय के प्राचार्या से विद्यालय को शिक्षा, अनुशासन एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अग्रणी बनाए रखने का संकल्प लिया। नवनियुक्त विद्यालय प्राचार्या ने सभी को विद्यालय हित में और विद्यालय में अध्यनरत बच्चों एवं संबंधित अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाते हुए विद्यालय की गरिमा में वृद्धि करने का आश्वासन दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश