हरित देवघर' अभियान को सफल बनाने के लिए हुई अहम बैठक

 


देवघर, 18 जुलाई (हि.स.)। देवघर में युथ वॉइस की ओर से संचालित हरित देवघर – पाैधारोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 5000 पौधारोपण के लक्ष्य को सफल बनाने, पौधों के संरक्षण, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया और प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पाैधारोपण अभियान चलाने की रणनीति भी तैयार की गई।

बैठक में शुभम कुमार, सूरज चौधरी, अनुज राय, अभिषेक कुमार, अंकित सिंह, प्रीतम कुमार, कुंदन सिंह, अमर कुमार, आशीष कुमार, सिंटू कुमार, गौरव झा एवं शिवम कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे।

युथ वॉइस, देवघर के प्रतिनिधियों ने बताया कि हरित देवघर अभियान का उद्देश्य केवल 5000 पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के माध्यम से देवघर को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाना है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy