मेसरा पंचायत में 16 को धूमधाम से होगी काली पूजा
रांची, 15 अप्रैल (हि.स.)।
शिव एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में मेसरा पंचायत में इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली की ओर से बुधवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मां रक्षा काली की पूजा 16 अप्रैल को वैशाख अमावस्या की रात्रि 09.30 बजे से शुरू होगी।
पूजा के क्रम में रात्रि 12 बजे से बली की परंपरा निभाई जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। अगले दिन 17 अप्रैल को महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जबकि शाम में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आकर्षक भीड़ उमड़ने की संभावना है।
कार्यक्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली, सचिव जलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो सहित कई पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar