सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 




रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने रांची स्थित लोक भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान का स्मरण किया।

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान दिया था। राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे