राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की दी बधाई

 








रांची, 20 जून (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि राष्ट्र एवं समाज के प्रति आपका समर्पण, सादगीपूर्ण जीवन और प्रेरणादायी नेतृत्व सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

वहीं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

वहीं, बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक देते हुए बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे