राज्यपाल ने जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर किया

 


रांची, 22 जुलाई (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते का बुधवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे मुख्य सचिव के माध्यम से कार्मिक प्रशासनिक विभाग को अधिसूचना जारी करने के लिए भेज दिया गया है।

आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि आयोग ने उनके कार्यकाल में बहुत बेहतर काम किया है। आयोग के कर्मचारियों ने भी बेहतर काम किया। इसके बावजूद सीआईडी की ओर से आयोग के कार्यालय में छापेमारी की गयी। इससे वह मर्माहत हैं। वह आयोग के कामकाज में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए त्याग पत्र दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे