नवदुर्गा मंदिर में फिर सजेगा मां का दरबार, पुरानी कमेटी को मिली दुर्गापूजा की कमान

 


रामगढ़, 14 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ शहर के विकास नगर जारा टोला में दुर्गापूजा आयोजन को लेकर श्रीश्री नवदुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रविकांत कुशवाहा ने की। इस दौरान वर्ष 2025-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिस पर संतोष जताते हुए उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पुरानी पूजा कमेटी को ही पुनः जिम्मेदारी सौंप दी। नई कार्यकारिणी में रविकांत कुशवाहा को अध्यक्ष, हरेंद्र राय को सचिव तथा अमरेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम और भव्य तरीके से मनाई जाएगी। पूजा को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए कमेटी ने सहयोग राशि संग्रह करने को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान बैठक में मंदिर को ट्रस्ट से जोड़ने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पूजा संपन्न होने के बाद इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बैठक में बैजू राय, जगन्नाथ महतो, दीपक सिंह, सदन सिंह रावत, राजकुमार यादव, रमेश महतो, संजय सिंह, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, नवल शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, विकास कुमार, मुकेश कुमार सिहत अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश