महिला उद्यमिता को नई उड़ान देगा ग्लिट्ज एंड ग्लैम एग्जीबिशन : दीपिका
रांची, 17 जुलाई (हि.स.)।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को जेसीआई रांची उद्यान की ओर से आयोजित ग्लिएट्ज एंड ग्लैरम एक्जी विशन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके उत्पादों, नवाचारों और उद्यमिता से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता, स्थानीय प्रतिभाओं और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है जो महिला उद्यमिता को नई उड़ान देगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी, गारमेंट्स, होम डेकोर सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिला उद्यमियों ने अपने स्टार्टअप और नवाचारों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
मंत्री ने कहा कि ग्लिेट्ज एंड ग्लैडम एग्जीबिशन लंबे समय से आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसका लोग हर वर्ष इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन अधिक से अधिक महिलाओं को नए उद्यम स्थापित करने और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में जेसीआई रांची उद्यान की प्रेसिडेंट जेएफएम डॉ प्रिया लखोटिया, सेक्रेटरी पूजा बुधिया, फाउंडर प्रेसिडेंट जीएफएस राखी जैन सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar