युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार
दुमका, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से पाकुड़ का रहने वाला एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपित का नाम अनिल किस्कू है। जानकारी के अनुसार आरोपित पर युवती से दो वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण आरोप था। इस बीच पीड़िता ने छह माह पूर्व एक बच्चे को भी जन्म दिया। बाद में जब युवक शादी से मुकर गया तो युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज़ करायी।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक अनिल किस्कू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अनिल पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। लिखित शिकायत के अनुसार एक फुटबॉल मैच देखने के क्रम में उसकी मुलाकात अनिल से हुई थी। बाद में दोनों नजदीकियां बढ़ी।अनिल ने यह बात छुपाया कि वह दो बच्चे का पिता है। उसने शादी का प्रलोभन देकर लगातार युवती के साथ यौन शोषण करता रहा। इसी बीच पीड़िता ने छह माह पूर्व एक बच्चों को जन्म भी दिया। इसके बाद वह लगातार अनिल पर शादी का दबाव बनाने लगी लेकिन वह शादी को टालता गया और बाद में मुकर गया। पुलिस मामले में थाना में मामला दर्ज किया है।
इधर, संयोगवश आरोपित अनिल किस्कू शिकारीपाड़ा बाजार आया हुआ था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपित को जेल भेज दिया गया, जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
---
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार