गणेश पूजा समितियों ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को दिया महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण
Sep 12, 2026, 16:28 IST
रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से शनिवार को अशोक नगर स्थित उनके आवास पर श्री गणेश पूजा समिति, डोरंडा और अमर क्लब गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें श्री गणेश पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया।
मंत्री ने निमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा आपसी भाईचारे, उत्साह और उल्लास का पर्व है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। साथ ही कहा कि भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में खुशहाली आए।------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे