प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में चिकित्सा शिविर, 141 विद्यार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच
रांची, 27 नवंबर (हि.स.)। पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से संचालित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में गुरुवार को एनजीओ फाउंडेशन फॉर बेटरमेंट ऑफ ह्यूमैनकाइंड के सौजन्य से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 141 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान डॉ. अनन्य नमन केसरी, स्वास्थ्य कर्मी जयपाल महतो और प्रतिभा कुमारी ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के क्रम में विद्यार्थियों का ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई। इसके बाद विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में मुख्य रूप से सुजीत कुमार केसरी, विजय कुमार पांडेय, संगीता केसरी सहित विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar