निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 109 लोगों की जांच

 


रामगढ़, 02 जून (हि.स.)। शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित आशेश्वर सिंह ब्रह्मऋषि धर्मशाला के सभागार में मंगलवार को ब्रह्मर्षि परिषद और तिरुपति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा और संचालन प्रो संजय प्रसाद सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडे, रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन, शिविर के प्रभारी डॉ एके चौधरी, संरक्षक सीपी संतन, हॉस्पिटल के संचालक पंकज कुमार उपस्थित थे।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत ब्रह्मर्षि परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।

मौके पर मुख्य अतिथि संजय पांडे ने कहा कि इस तरह का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करना जन सेवा है। इस दौरान शिविर में 109 लोगों की जांच कर नि:शुल्क दवा दिया गया। साथ ही डॉक्टरों ने उचित सलाह दी।

मौके पर मुरारी शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, रंजीत कुमार, शुभम प्रियदर्शी, मनोज कुमार राय, अखिलेश कुमार तिवारी, सुमन देवी, संत कुमार सिंह, विद्या कुमार, अजय कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, सुशील कुमार, गगन करमाली, उज्जवल महतो, राजीव सैंडल, वृंदावन सिंह, डॉ अशोक कुमार चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश