अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

 




चतरा, 11 अक्टूबर (हि.स.)। लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से चार लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि अफीम पंजाब ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपितों में हेडुम गांव निवासी मुनेश्वर कुमार यादव (30), कमलेश कुमार यादव (19), पंकज कुमार (19) तथा गेरुआडीह निवासी राकेश कुमार यादव (19) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मुनेश्वर यादव के खिलाफ हरियाणा के करनाल सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व से मामला दर्ज है।

थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने यह कार्रवाई की। मामले में लावालौंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी