करम पूजा पर चार नए करमा गीत जारी
रांची, 20 सितंबर (हि.स.)। झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की बात पर प्रसिद्ध गीतकार विजय प्रभाकर ने इस वर्ष करम पूजा को समर्पित चार नए गीतों की रचना कर जारी किया है। इन गीतों के माध्यम से करम पर्व की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
विजय प्रभाकर ने कहा कि करम पूजा झारखंड की सदियों पुरानी लोक परंपरा है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है। इसे संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष करम पूजा पर नए गीत लिखने का प्रयास करते हैं।
करम मां तारा रिकॉर्ड्स नागपुरी की प्रस्तुति है। इसे पवन रॉय और ज्योति साहू ने गाया है। आलयं करम राजा..., एएस प्रोडक्शन की प्रस्तुति है, जिसके गायक बीगन भोक्ता और सुमन गुप्ता हैं। भादो कर एकादशी एचएनवी प्रोडक्शन और भादो कर एकादशी आलय करम दिन... श्री वीडियो की प्रस्तुति है।
गीतकार ने कहा कि इन गीतों का उद्देश्य मनोरंजन के साथ झारखंड की लोक परंपरा, भाषा और सांस्कृतिक विरासत को संगीत के माध्यम से संरक्षित करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar