जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार घायल

 


रामगढ़, 20 मई (हि.स.)।

रामगढ़ शहर के लोहार टोला स्थित काली मंदिर के पास एक जमीन पर मकान बनाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। इस विवाद में हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 50 वर्षीया महिला वीना देवी ने पुलिस को बताया कि काली मंदिर स्थित जमीन पर अपना घर बनाने के लिए काम करवा रही थी।

इसी दौरान रोबिन सिंह, विनोद सिंह, कांत सिंह, पदम सिंह, चिंटू सिंह, गोलू सिंह, छोटे सिंह, ऋषम सिंह ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उन लोगों ने उसे रंगदारी मांगी। विरोध करने पर सभी लोगों ने मिलकर उसके पति राजेंद्र राम, बेटा उज्जवल राम, बहु पूनम देवी को भी मारा। साथ ही वहां मौजूद सरिया भी अपने घर लेकर चले गए। इस जानलेवा हमले के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश