पुलिस ने चार साइबर अपराधियों काे किया गिरफ्तार
May 23, 2026, 22:30 IST
देवघर, 23 मई (हि.स.)। जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शनिवार को चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में सूरज कुमार (21), बिट्टू कुमार (28), मुस्तकीम अंसारी (22) और नुरूल अंसारी (29) के नाम शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 05 मोबाइल फोन, 05 सिम कार्ड और 01 प्रतिबिंब सिम बरामद किया है।
प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपितों से पूछताछ कर रही है और साइबर अपराध से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy