चोरी के दो अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

 




रांची, 19 मई (हि.स.)। रांची के पिठौरिया थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पहला मामला पिठौरिया थाना क्षेत्र से टूलू पम्प से जुड़ा है। मामले को लेकर जयदीप कुमार अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त बाइक और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में अलफाज अंसारी और राम बाबू शामिल है।

वहीं, दूसरा मामला पिठौरिया थाना क्षेत्र के काटमकुली का है। इस संबंध में शहर मनी देवी पति रामचंद्र महतो ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि घर में जबरन घुसकर एक जोड़ा पायल और 10 हजार रूपये नगद की चोरी की गई है। मामले में पुलिस में अनुसंधान के क्रम में जलेश्वर महतो एवं अबुतलहा अंसारी को गिरफ्तार किया । इनके पास से चोरी गया नगद 5,000 नगद बरामद किया गया है। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे