मेयर ने किया पीसीसी पथ-आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

 


रांची, 06 अक्टूबर (हि.स.)। रांची नगर निगम की मेयर रौशनी खलखो ने निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-05 में मंगलवार को रीता बैंक्वेट हॉल से शिवाजी नगर तक पीसीसी पथ और आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए आवश्यक कदम बताया।

मौके पर मेयर रौशनी खलखो ने बताया गया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं आरसीसी नाली के निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव और जल निकासी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास से क्षेत्र के लोगों को सीधे लाभ मिलता है।

शिलान्यास कार्यक्रम में रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो, स्थानीय पार्षद अवधेश बैठा, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar