वार्ड 49 में 36 लाख की लगात से दो जगहों पर शिलान्यास

 


रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)।

वार्ड संख्या 49 में वार्ड की पार्षद जमीला खातून के नेतृत्व में शुक्रवार को दो जगहों पर शिलान्यास किया गया। इसमें पहला टेंगरा टोली केदार कुंज में 30 लाख की लागत से 700 फीट पीसीसी पथ और आरसीसी नाली का निर्माण किया गया।

वहीं दूसरी ओर छह लाख की लागत से मणिटोला स्थित हिंदुस्तान चौक से फिरदौस नगर रजा एनक्लेव तक 350 फिट आरसीसी नाली का शिलान्यास कार्य किया गया। मौके पर पार्षद जमीला खातून ने कहा कि अपने वार्ड की जनता से किया हर एक वादा अब पूरा करने का वक्त आ गया है। अब पूरे वार्ड में जो भी विकास का कार्य बचा है, उसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

वहीं मौके पर हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि पार्षद पूरे वार्ड वासियों के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। क्षेत्र में व्यापक कार्य देखने को मिल रहा है। वहीं रांची की महापौर रौशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने भी पार्षद जमीला खातून के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची की महापौर रौशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, वार्ड 49 पार्षद जमीला खातून, समाजसेवी रिज़वान हुसैन, बॉबी, धीरेन्द्र मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar