वेकअप इंडिया फाउंडेशन ने चेशायर होम में मनाया मुस्कान ए डे ऑफ जॉय
रांची, 08 सितंबर (हि.स.)। वेकअप इंडिया फाउंडेशन की ओर से बीआईटी मेसरा, लालपुर के छात्रों ने मंगलवार को बरियातू स्थित चेशायर होम में मुस्कान ए डे ऑफ जॉय कार्यक्रम का आयोजन किया।
चेशायर होम के निवासियों के साथ खुशियां साझा करने और उनके साथ सार्थक जुड़ाव स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग, रांची का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर अभ्रदीप दत्ता, मौसम और तरुण ने प्रतिभागियों को योग, श्वास अभ्यास एवं ध्यान कराया। इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और शरीर में होने वाले दर्द से राहत दिलाने के लिए सरल स्वास्थ्य संबंधी अभ्यास भी कराए गए।
कार्यक्रम में संगीत, गायन, कहानी सुनाने और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने चेशायर होम के निवासियों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इससे पूरे कार्यक्रम के दौरान खुशनुमा और सकारात्मक माहौल बना रहा। मौके पर सभी को दूसरों की खुशियों में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar