अग्रवाल समाज कार्यकारिणी का गठन, नानूराम गोयल अध्यक्ष, शंकर लाल अग्रवाल बने मंत्री

 


रामगढ़, 23 अगस्त (हि.स.)। श्री मारवाड़ी धर्मशाला के भाग नंबर-1 में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को अग्रवाल समाज की 2026-28 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष नानूराम गोयल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष विकास शाह, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, संयुक्त मंत्री रोहित कुमार पंसारी, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी, जयंती संयोजक उज्जवल बरेलिया, निखिल गोयल, मीडिया प्रभारी अनिल गोयल बनाए गए। जबकि, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव बरेलिया, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विकास केडिया, अरुण अग्रवाल (बरकाकाना), उमेश राजगढ़िया एवं अरुण गोयल को शामिल किया गया।

मौके पर अध्यक्ष नानूराम गोयल ने कहा कि आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्विज प्रतियोगिता सहित समाज के सभी वर्गों के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। वही, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। साथ ही बच्चों में मंच पर आने की झिझक भी दूर होती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश