डीजीपी से मिलीं विदेश सेवा की अधिकारी मनीता, कई विषयाें पर की चर्चा
रांची, 22 जून (हि.स.)। झारखंड पुलिस मुख्यालय में सोमवार को भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी मनीता के ने पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की।
पुलिस मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रशासनिक विषयों, समसामयिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों अधिकारियों के बीच शासन-प्रशासन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी समन्वय और विभिन्न सार्वजनिक हित के मुद्दों पर भी बातचीत की गई। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसे औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया गया है। मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों से जुड़े अनुभवों का भी आदान-प्रदान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे