मंगल राधिका सेवाधाम में दिव्यांग और मंदबुद्धियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा

 


रांची, 31 मार्च (हि.स.)। श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सेवाधाम परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंगलवार को दिव्यांग और मंदबुद्धियाें के बीच अन्नपूर्णा सेवा के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोरंजन कुमार, विधुजी और उनके परिवार के सहयोग आयोजित इस कार्यक्रम के तहत आश्रम में रह रहे 45 दिव्यांग एवं निराश्रितों के साथ-साथ उनकी सेवा में लगे सेवादारों को विधिवत तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का भोजन कराया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 16 मार्च से 31 मार्च तक चल रहे विशेष सेवा अभियान के दौरान अबतक 3360 से अधिक निराश्रितों एवं सेवादारों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया है। माैके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है और समाज के सभी वर्गों को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।

मौके पर अन्नपूर्णा सेवा कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar