ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
रांची, 22 जून (हि.स.)। राजधानी रांची में लगातार प्रशासन की ओर से एंटी ड्रग्स अभियान चलाया जा रहा। इसी कड़ी में पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी पारस राणा ने साेमवार काे प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिकी की जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, पुलिस अधीक्षक नगर, रांची और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी की ओर से सूचना के आधार पर मारवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान से दो आरोपितों मो एहतेशाम और मो शहादत को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में दोनों आरोपितों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन कुल 1.29 ग्राम, 8020 रुपये नकद बरामद किया गया है।
वहीं, सुखदेवनगर थाना अंतर्गत मुड़ला पहाड़ हेहल के पास से दो आरोपित जितेन्द्र कुमार सिंह और राहुल कुमार यादव को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना अंतर्गत जेपीएससी कार्यालय के बगल से राजकुमार पुराण को 08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूरे सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें मो एहतेशाम, मो शहादत, जितेन्द्र कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव, राजकुमार पुराण शामिल है। साथ ही छापेमारी में 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 बाइक, 01 सीएनजी ऑटो, 01 मोबाइल पुलिस ने जब्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे