झारखंड में बदला मौसम, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट
रांची, 20 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। सोमवार की तुलना में मंगलवार को रांची में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, जबकि जमशेदपुर में 2.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
मौसम के आंकड़ों के अनुसार, रांची में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से घटकर 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में यह 21.4 डिग्री से गिरकर 19.6 डिग्री, बोकारो में 21.2 डिग्री से घटकर 18.6 डिग्री और चाईबासा में 20.6 डिग्री से गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लातेहार में 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 20.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 19.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 18.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।---------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak